शुक्रवार, 22 सितंबर 2017

*BRICS सम्मेलन में आए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साझा /16 समझौते हुए हैं।*

*TODAY NEWS*
@@@@@@@@@@@@
🔴  *मोदी और पुतिन* 🔴
⚜⚜⚜⚜⚜⚜⚜⚜⚜

🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
👉�- नरेंद्र मोदी ने बताया कि भारत ने रूस के साथ नेवी के लिए इस्तेमाल में आने वाले चार जहाजों पर समझौता किया है।

👉�-मिसाइल डिफेंस सिस्टम s 400 डिफेंस सिस्टम की खरीद के लिए करार। रूस ने अपने इस सबसे एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम को सीरिया में तैनात कर रखा है।

👉�- स्टील्थ फ्रिगेट से नेवी को मिलेगी मजबूती।  रूस के साथ एडमिरल ग्रिगोरोविच क्लास के 4 स्टील्थ फ्रिगेट को लेकर भी करार हुआ है।

👉�- कामोव हेलिकॉप्टरों का भारत में उत्पादन पर भी सहमति बनी। भारत को 200 कामोव-226 टी के हेलिकॉप्टर मिलेंगे। 40 रूस से आएंगे। बाकी देश में ही बनेंगे।

👉�- डिफेंस सेक्टर में पार्टनरशिप मजबूत करने के लिए दोनों देश एनुअल मिलिटरी इंडस्ट्री कॉन्फ्रेंस करेंगे।

👉�- दोनों देशों के बीच साइंस ऐंड टेक्नॉलजी कमिशन बनाने पर भी सहमती बनी है। इससे तकनीक के जॉइंट डेवेलपमेंट, ट्रांसफर ऐंड शेयरिंग पर जोर होगा।

👉�- बीते चार महीने में भारतीय कंपनियों ने रूस के हाइड्रोकार्बन सेक्टर में करीब 5.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया है।

👉�- एस 400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदा जाएगा।

👉�- आंध्र प्रदेश में लॉजिस्टिक सिस्टम, स्मार्टसिटी मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित करने पर समझौता।

👉�- आंध्र प्रदेश में शिप बनाने के अलावा टेक्नॉलजी के जॉइंट डेवलपमेंट और ट्रांसफर पर सहमती।

👉�- गैस पाइपलाइन बनाने पर जांइट रिसर्च के लिए एमओयू पर साइन हुए।

👉�- दोनों देशों के बीच इनवेस्टमेंट फंड बनाने पर भी सहमति बनी।

👉�- ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने के लिए भारत और रूस रेलवे के बीच करार।

👉�-रूस और भारतीय अंतरिक्ष संगठनों के बीच सहयोग पर करार।

👉�-ऑयल एंड गैस, विज्ञान, वाणिज्य, अंतरिक्ष और व्यापार के क्षेत्र में समझौते।

👉�-भारतीय और रूसी विदेश मंत्रालय के बीच सहयोग से जुड़ा करार।
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

Current affairs

•    निजी क्षेत्र की एचडीएफसी बैंक इस वर्ष भी देश का शीर्ष बना, एचडीएफसी बैंक रैकिंग के मामले में लगातार जितने साल से शीर्ष पर है- चार 

•    भारतीय डाक विभाग का इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) देश के सभी डाकघरों पर भुगतान बैंक की सुविधा प्रदान करेगा, देश मे जितने डाकघर हैं- 1.55 लाख

•    जिस राज्य सरकार ने विधानसभा में विधेयक पास किया जिसके अनुसार सरकारी कर्मियों के लिए यह जरूरी होगा कि वे अपने माता-पिता और दिव्यांग भाई-बहनों की सही तरीके से देखभाल करें- असम

•    सुजुकी मोटर कॉर्प ने निम्न में से जिस राज्य में 3,800 करोड़ रुपये का नया निवेश करने की घोषणा की- गुजरात

•    केंद्र सरकार ने जितने अन्य रेल मार्गों पर बुलेट ट्रेन चलाने की घोषणा की- छः      

•    ‘सुशासन और सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं की प्रतिकृति’ पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन जि स राज्य में आरम्भ किया गया- गोवा 

•    राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिस प्रदेश के खिलाडि़यों ने 53 पदक जीतकर प्रदेश का नाम देश में सर्वोच्च किया- हिमाचल प्रदेश

•    निम्न में से दिल्ली का जो स्थान कार्यालय हेतु किराये पर लेने के लिहाज से विश्व की दसवीं सबसे महंगी जगह है- कनॉट प्लेस

•    हाल ही में अमेरिका ने देश की वित्तीय प्रणाली में गड़बड़ करने के आरोप में इस देश की 11 कम्पनियों पर प्रतिबन्ध लगाने का निर्णय लिया – ईरान

•    फीफा द्वारा जारी ताज़ा रैंकिंग में भारतीय टीम को मिला स्थान – 107वां

•    हिन्दी दिवस जिस तारीख को मनाया जाता है- 14 सितम्बर

•    ईरान ने हाल ही में जिस देश की युद्ध-प्रभावित बिजली ग्रिड की मरम्मत करने हेतु समझौता किया है- सीरिया

•    बाल्ज़न पुरस्कार जीतने वाली भारतीय मूल की प्रोफेसर का नाम है- बीना अग्रवाल

•    वैज्ञानिकों ने चंद्रमा की मिट्टी की सबसे ऊपरी सतह में मौजूद जिस तत्व का पहला नक्शा तैयार किया है- जल

•    भारत और जिस देश ने 14 सितम्बर 2017 को सिंधु जल संधि के तकनीकी मुद्दों पर उच्चस्तरीय बातचीत शुरू की- पाकिस्तान

•    जिस केन्द्रीय मंत्री ने ‘जेल प्रशासन में वर्दीधारी महिलाएं’ पर प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया- किरेन रिजिजू

•    सेवाएं असन्तोषजनक पाए जाने पर मिजोरम में तैनात जिस आईपीएस ऑफिसर को केंद्र सरकार ने सेवा से हटा दिया- लिंगला विजय प्रसाद

•    तमिलनाडु कैडर की भारतीय प्रशासनिक सेवा (1984) बैच की जिस महिला अधिकारी को महानिदेशक अधिग्रहण, रक्षा मंत्रालय नियुक्त किया गया- स्मिता नागराज

•    केंद्र सरकार ने जेएनयू सहित सौ से ज्यादा संस्थानों का एफसीआरए लाइसेंस रद्द कर दिया, इससे इन संस्थानों पर जो प्रतिबन्ध लागू होगा- विदेश से फंड नहीं ले सकेंगे

•    पर्वतारोही जुड़वा बहने नुंग्शी-ताशी को पर्वतारोहण का साजो-सामान बनाने वाली अमेरिकन कंपनी ने अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया, कंपनी का जो नाम है- माउंटेन हार्डवियर

•    जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की भारत यात्रा के दौरान किये गये समझौतों की संख्या – 15

•    वह स्थान जहां भारत के 36वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होगा – गोवा

•    केंद्र सरकार द्वारा ‘स्वच्छ भारत अभियान’ को सफल बनाने के लिए ‘स्वच्छता ही सेवा’ नामक देशव्यापी अभियान इस स्थान से आरंभ किया गया – कानपुर देहात

•    भारत का वह स्थान जहां जापान के प्रधानमंत्री शिजो आबे ने बुलेट ट्रेन के निर्माण की नींव रखी – अहमदाबाद

•    वह भारतीय जिन्हें हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई एनबीएल टीम में चुना गया है – अमृतपाल सिंह

•    ऋषभ शाह ने श्रीलंका में समाप्त हुई दूसरी पश्चिम एशिया युवा शतरंज चैम्पियनशिप के अंडर-14 रैपिड और ब्लिट्ज प्रारूप में जितने कांस्य पदक जीते- दो

•    भारत और जिस देश के बीच रेशम कीट और रेशम उद्योग के क्षेत्र में सहयोग आधारित अनुसंधान के लिए सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गए- जापान

•    राजनाथ सिंह ने हाल ही में जिस राज्य में शांति हेतु '5 सी' का फार्मूला सुझाया है- जम्मू और कश्मीर

•    जिस राज्य में 12वां भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन आयोजित हुआ- गुजरात

•    केंद्र सरकार ने डॉ. एमजी रामचंद्रन की जन्म शताब्दी पर जितने रुपए का सिक्का स्मारक के तौर पर जारी करने की घोषणा की- 100 रुपए और 5 रुपए का सिक्का

•    जो महिला सिंगापुर की पहली राष्ट्रपति बन गईं, जो पूर्व में संसद की अध्यक्ष भी रही- हलीमा याकूब  

•    बॉलीवुड फेस्टिवल नार्वे-2017 की शुरुआत फिल्म ‘इंदु सरकार’ से की गई, इंदु सरकार फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक है-  मधुर भंडारकर

•    1984 बैच के जिस भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में अपर सचिव और वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया गया- निखिलेश झा

•    जिस राज्य सरकार ने राज्य में तीसरी और चौथी श्रेणी के कर्मचारियों की भर्ती में इंटरव्यू समाप्त कर दिया- हरियाणा

•    केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने संसद में उपादान भुगतान (संशोधन) विधेयक, 2017 को प्रस्तुत करने की मंजूरी प्रदान कर दी है. इसका उद्देश्य है- सेवानिवृति के बाद कामगारों की सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना

•    भारत सरकार द्वारा रोहिंग्या शरणार्थियों के लिए आरंभ किये गये अभियान का नाम है – ऑपरेशन इंसानियत

•    वह राज्य सरकार जिसने हाल ही में स्कूल वैन और बसों में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक प्रस्ताव की सिफारिश की गयी है – दिल्ली

•    भारतीय भारतीय रेल मंत्रालय द्वारा मोबाइल फोन पर डाउनलोड किये गये इस सरकारी दस्तावेज को पहचान पत्र का दर्जा दिए जाने की घोषणा की गयी – आधार कार्ड

•    भारत और बेलारूस ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने हेतु जितने समझौतों पर हस्ताक्षर किए-10 

•    चीन का पहला कार्गो अंतरिक्षयान जिसने कक्षा में स्थापित अंतरिक्ष प्रयोगशाला तिआनगोंग-2 के साथ स्वचालित त्वरित डॉकिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली है - तिआनझोऊ-1

•    अमेरिका में समलैंगिक अधिकारों की आवाज़ उठाने वाली  वह कार्यकर्ता जिनका हाल ही  में न्यूयॉर्क में निधन हो गया – एडिथ विंडसर

•    वह स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जिसने बिना होम बटन वाले फोन को लॉन्च किया – एप्पल

•    हिन्दू मैरिज एक्ट के तहत तलाक से पहले दोनों पक्षों को समझौते के एक अवसर के रूप में दिए गये छह महीने के समय को संविधान में दिया गया नाम कूलिंग पीरियड

•    भारतीय मूल के वह व्यक्ति जिन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा मुख्य उप प्रेस सचिव नियुक्त किया गया – राज शाह

•    जिस प्रदेश के स्कूलों में उपस्थिति दर्ज करते समय बच्चों को यस सर/मैडम के बजाय 'जय हिंद' बोलने के आदेश किए गए- मध्य प्रदेश

•    दूसरे राज्यय स्टाकर्ट-अप सम्मेमलन का शुभारम्भ किया गया, यह जिस शहर में आयोजित किया गया- नई दिल्लीा

•    तमिलनाडु कैडर के जिस भारतीय प्रशासनिक सेवा (1984) के अधिकारी को संघलोक सेवा आयोग का सचिव नियुक्त किया गया- टी.जैकब

•    केंद्र ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता (डीए) 5 प्रतिशत कर दिया. इसमे जितने प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गयी- एक प्रतिशत

•    जिस भारतीय इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम और ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने रुपे डेबिट कार्ड लॉन्च करने की घोषणा की- पेटीएम पेमेंट बैंक

•    भारत और जिस देश के बीच 11 सितम्बर 2017 को चार ऐतिहासिक समझौते हुए- अफगानिस्तान

•    रूस और चीन ने हाल ही में जिस देश के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र वोट के प्रति सहमति प्रदर्शित की है- उत्तर कोरिया

•    भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड जिसे देने का फैसला किया है- प्रकाश पादुकोण

•    सितम्बर 2017 में रिलीज हुई टेनिस रैंकिंग में जिसे शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ- राफेल नडाल

•    वह अंतरराष्ट्रीय संस्था जिसके द्वारा हाल ही में उत्तर कोरिया को भेजे जाने वाले कोयला, लीड और सीफ़ूड पर प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा की गयी – संयुक्त राष्ट्र

•    हॉकी इंडिया द्वारा जूनियर पुरुष राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए इतने सदस्यों के कोर ग्रुप की घोषणा की – 37

•    पाकिस्तान और जिस देश ने सीपीईसी के साथ आतंकवाद रोधी सहयोग बढ़ाने पर सहमत हो गया है- चीन

•    एडीबी ने पावर ट्रांसमिशन बढ़ाने हेतु जिस देश को 152 मिलियन डॉलर प्रदान किये हैं- नेपाल

•    मास्को शाटगन विश्व चैंपियनशिप में भारत जिस स्थान पर रहा- पांचवें

•    भारतीय एथलीट प्रियंका पवार पर डोप टेस्ट में असफल होने के कारण जितने साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है - आठ साल

•    हाल ही में भारत और अफगानिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ साझा लड़ाई के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए जितने अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए- चार

•    भारत में जिकिस हाइ स्पीड प्रोजेक्ट को पूरा करने हेतु जापान रेलवे ने संजीव सिन्हा को टोक्यो में सलाहकार नियुक्त किया- अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन 

•    जिस संस्था ने ऑटो डीलर नेटवर्क के माध्यम से वाहन बीमा पॉलिसी बेचने की अनुमति प्रदान की- इरडा 

•    पंडित दीनदयान उपाध्यारय शताब्दीम समारोह और विवेकानंद के शिकागो संबोधन के अवसर पर प्रधानमन्त्री ने छात्रों को सम्बोतधित किया, शिकागो संबोधन जब हुआ - 125 वर्ष पूर्व 

•    पूर्वोत्ततर क्षेत्र विकास मंत्रालय के दो दिवसीय ‘नॉर्थ ईस्टज कॉलिंग’ महोत्स व का कल समापन हुआ, यह महोत्सतव जहाँ आयोजित किया गया-  नई दिल्ली   

•    पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या में संघ का हाथ बताने पर बीजेपी ने जिस लेखक पत्रकार को कानूनी नोटिस भेजा है- रामचंद्र गुहा

•    वह देश जिसने रोहिंग्या मुसलमानों को शरण देने के लिए नये शिविर के लिए निःशुल्क भूमि उपलब्ध कराये जाने पर सहमति दर्ज की – बांग्लादेश

•    वह राज्य जिसने हाल ही में छत्तीसगढ़ में आयोजित मुख्यमंत्री कप जीता – महाराष्ट्र

•    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निम्नलिखित में से इस मंत्री को आर्थिक मामलों के मंत्रिमंडल समिति के स्थायी सदस्य के रूप में शामिल किया गया – पीयूष गोयल

•    वह खिलाड़ी जिसने हाल ही में वर्ष 2017 का यूएस ओपन पुरुष एकल ख़िताब जीता – राफेल नडाल

•    भारत ने राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2017 में जितने पदक जीते हैं- 37

•    उपराष्ट्रपति ने जिस शहर में भारत की पहली ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी की आधारशिला रखी है- राँची

•    जिन्होंने यूएस ओपन महिला एकल खिताब 2017 जीता है- स्लोन स्टीफंस

•    जिस देश की मदद से पाकिस्तान में 5वां न्यूक्लियर पावर प्लांट शुरू हुआ है- चीन

•    केंद्र सरकार ने जल संकट से निपटने हेतु जिस राज्य को 60000 करोड़ रुपये देने का घोषणा किया है- महाराष्ट्र

•    स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के प्रभाव के आकलन हेतु केंद्र सरकार ने प्रतियोगिता आयोजित करने की घोषणा की, प्रतियोगिता में सरकार ने जितने लाख रूपये के पुरस्कार की घोषणा की- 50 लाख

•    रक्षा मंत्री निर्मल सीता रमन ने ‘नाविका सागर परिक्रमा’ के तहत आईएनएसवी तरणी को झंडी दिखाकर रवाना किया, नाविका सागर परिक्रमा की विशेषता है- इसमें सभी महिला क्रू हैं

•    हरेंद्र सिंह को भारतीय वरिष्ठ महिला हॉकी टीम का कोच नियुक्त किया गया है. उन्हें जिस पुरस्कार से सम्मानित किया गया- द्रोणाचार्य पुरस्कार

•    भारत ने दूसरी अंडर-16 दक्षिण एशियाई बास्केटबॉल चैंपियनशिप जीत ली. यह प्रतियोगिता जहाँ आयोजित की गई- काठमांडु

•    जिस राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों की किसी भी तरह की हड़ताल पर अगले छह महीने के लिए प्रतिबंध लगा दिया- हरियाणा

•    फ्लोरिडा में हाल ही में आये इस चक्रवाती तूफ़ान से तीन लोगों की मौत हो गयी और संपत्ति का भारी नुकसान हुआ – इरमा

•    अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने सूची जारी कर इतने बाबाओं को फर्जी बताया है – चौदह

•    केंद्र सरकार द्वारा विदेशी व्यापार संबंधी मुद्दों के प्रभावी समाधान हेतु आरंभ की गयी ऑनलाइन सुविधा – contact@DGFT

•    डीआरडीओ द्वारा विकसित टैंक रोधी मिसाइल जिसका हाल ही में राजस्थान में सफल परीक्षण किया गया – नाग

सोमवार, 12 जून 2017

स्वास्थ्य रहने के लिए


😱😱कहीं आपके खाने में मिलावट तो नहीं? ऐसे जाने🤗

🤔इन दिनों खाने पिने की चीजों में मिलावट जोरो शोरो से चल रही है. ऐसे में कोई सी चीज 👍असली है और कौन सी चीज 👎नकली कह पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. लेकिन आप😇 टेंशन ना ले हम आपको 🥗मिलावटी खाने को पहचानने के तरीके बताएँगे. 

💁‍♂🍎सेब की चमक देखकर ज्यादा 😋खुश मत होइए ज्यादातर यह चमक सेब पर वैक्स पॉलिश की वजह से दिखती है इसकी जांच के लिए बस एक 🗡ब्लेड लीजिए और सेब को हल्के-हल्के खुरचिए अगर कुछ सफेद पदार्थ निकले तो आपको बधाई क्योंकि आप मोम खाने से बच गए.

💁‍♂☕अगली बार चाय बनाने से पहले चायपत्ती को जरूर जांचें. चायपत्ती ठंडे पानी में डालने पर 🍵रंग छोड़े तो साफ है कि उसमें मिलावट है या वह एक बार यूज हो चुकी है.

💁‍♂ मटर के दाने खरीदे हैं तो उसमें से एक हिस्से को पानी में डालकर हिलाएं और 30 मिनट तक छोड़ दें अगर पानी 🍵रंगीन हो जाता है तो नमूने में मेलाकाइट हरे की मिलावट है. ऐसी मिलावटी चीजें खाने से 🤒पेट से संबंधित गंभीर बीमारियां (अल्सर, ट्यूमर आदि) होने का खतरा रहता है.

💁‍♂🍯हल्दी मेँ चार बूँद खटाई और थोड़ा पानी मिलाने पर अगर हल्दी का रंग 🍘👿बैगनी हो जाये तौ हल्दी मिलावटी है.

💁‍♂अगर आप हल्दी को पिसवाते है तो हल्दी की पहचान करने के लिए पेपर पर 🍯हल्दी को रखकर ठंडा पानी मिलाएं अगर 🍫रंग अलग हो जाए तो हल्दी पॉलिश की हुई है.

💁‍♂ मसाले में इस्तेमाल होने वाली दालचीनी में 🍐अमरूद की छाल मिलाई जाती है इसे 👏हाथ पर रगड़कर देखें अगर यह नकली होगी तो कोई कलर नहीं आएगा.

आपका शुभ चिंतक......

गुरुवार, 8 जून 2017

दैनिक_समसामयिकी

1.चौथी बार नेपाल के पीएम चुने गए देउबा
• भारत से करीबी संबंध रखने वाले शेर बहादुर देउबा चौथी बार मंगलवार को नेपाल के प्रधानमंत्री चुने गए। उन्होंने ऐसे वक्त में बागडोर संभाली है जब उनका देश एक राजनीतिक हलचल के दौर से गुजर रहा है। नेपाल की सबसे पुरानी पार्टी नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष देउबा संसद में मतदान के बाद देश के 40वें प्रधानमंत्री बने हैं।
• 601 सदस्यीय संसद में कुल 558 वोट डाले गए, जिनमें उन्हें 388 वोट मिले। वह चुनाव में एकमात्र उम्मीदवार थे। देउबा के बुधवार को एक छोटी कैबिनेट का गठन करने की संभावना है और आने वाले कुछ दिनों में वह उसका विस्तार करेंगे। कुछ मधेसी पार्टियों को भी इस गठबंधन में शामिल किए जाने की संभावना है।
• देउबा (70) ने माओवादी नेता पुष्प कमल दहल प्रचंड की जगह ली है जिन्होंने सत्ता साझेदारी के एक समझौते के सम्मान में पिछले महीने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।चुनाव के बाद देउबा ने संविधान को लागू करने की प्रक्रि या आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा, राजनीतिक पार्टियों को संविधान लागू करने के लिए साथ मिल कर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा, 28 जून को स्थानीय स्तर के दूसरे चरण का चुनाव कराना उनकी सरकार की प्राथमिकता होगी। नेपाल की राजनीति की कमान देउबा को ऐसे वक्त में मिली है जब देश में पिछले 20 साल में पहली बार स्थानीय स्तर का चुनाव हो रहा है। देउबा को 2016 में दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विविद्यालय ने डॉक्टरेट की मानद् उपाधि से सम्मानित किया था।
2. खाड़ी संकट : रूठे पड़ोसियों को मनाएगा कतर
• कतर ने मंगलवार को कहा कि वह अरब देशों के साथ संबंध सुधारने की खातिर मध्यस्थता के प्रयासों के लिए भी तैयार है। सऊदी अरब, मिस, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, यमन और मालदीव ने आतंकवाद को प्रश्रय देने के आरोप में कतर के साथ कूटनीतिक संबंध समाप्त कर लिए और उसके साथ हवाई एवं समुद्री संपर्क भी स्थगित कर दिया।
• कतर के विदेशमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी ने ‘‘अल जजीरा’ को बताया, उनका देश खाड़ी संकट को हल करने की खातिर मध्यस्थता की कोशिशों के लिए तैयार है। उन्होंने बताया, कतर के शाह शेख तमीम बिन हमद अल थानी इस संबंध में देश के लोगों को संबोधित करने वाले थे लेकिन उन्होंने सोमवार रात कुवैत के अपने समकक्ष से टेलीफोन पर बातचीत के बाद यह संबोधन स्थगित कर दिया।
• विदेशमंत्री ने कहा, कतर कुवैत के शेख सबाह अल अहमद अल जबर अल सबाह को अन्य पक्षों के साथ बातचीत करने और इस संकट का समाधान निकालने का अवसर देना चाहता है।
• उन्होंने कहा, कुवैत के अमीर ने 2014 के खाड़ी संकट को हल करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और कतर के शाह उन्हें पितातुल्य मानते हैं। तथा संकट की स्पष्ट छवि सामने आने तक राष्ट्र के नाम संबोधन अथवा कोई अन्य कदम नहीं उठाने की उनकी इच्छा का सम्मान करते हैं।
• शेख मोहम्मद ने अल जजीरा को बताया, कतर के खिलाफ की गई कार्रवाई से उसके नागरिकों और खाड़ी अरब क्षेत्र में पारिवारिक संबंधों पर अभूतपूर्व असर पड़ा है।
• एदरेगन ने की नेताओं से बातचीत: तुर्की के राष्ट्रपति एदरेगन ने फोन पर कतर, रूस, कुवैत और सउदी अरब के नेताओं के साथ तनाव को कम करने के लिए बातचीत की। राष्ट्रपति सूत्रों ने बताया, खाड़ी देशों ने कतर पर आईएस के आतंकियों का समर्थन का आरोप लगाते हुए उससे संबंध तोड़ लिया है।
3. भारत में न्यायिक प्रक्रिया में सुधार की गति धीमी : बैंक रिपोर्ट
• व्यापार के लिए अनुकूल माहौल बनाने के लिहाज से न्यायिक प्रक्रिया में सुधार को लेकर विश्व बैंक का मूल्यांकन बताता है कि भारत इस मामले में तमाम अफ्रीकी और पूर्वी एशियाई देशों से काफी पीछे है। विश्व बैंक की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि न्यायिक सुधार के लिहाज से भारत में तकनीकी क्रांति के इस युग में जरूरी सुधार नहीं हो सके हैं। इस कारण यहां अनुबंध (कांट्रैक्ट) को अमल में लाना आसान नहीं होता।
• रवांडा का उदाहरण देते हुए बैंक ने कहा है कि इस अफ्रीकी देश ने इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रानिक केस मैनेजमेंट सिस्टम को सभी अदालतों में लागू कर रखा है। इसके तहत मामले स्वत: दर्ज होने के साथ ही केस की सुनवाई की तिथि भी तय हो जाती है। साथ ही दावों का निपटारा भी खुद ही होता है।
• वहीं, भारत में इलेक्ट्रानिक केस मैनेजमेंट सिस्टम लागू नहीं होने से यह कई सब सहारा अफ्रीकी देशों की भी बराबरी नहीं कर पाता। यहां समन पहुंचाने के लिए पुराना तरीका अपनाया जा रहा है। 50 फीसद मामलों में स्थगनादेश जारी करने में नियमों का पालन नहीं होता।
• मामलों के निपटारे की समयसीमा भी तय नहीं है। ऐसे में विश्व बैंक ने भारत को 190 देशों की सूची में 130वें स्थान पर रखा है।
• रिपोर्ट में व्यावसायिक विवाद को सुलझाने के लिए दिल्ली और मुंबई में इलेक्ट्रानिक केस मैनेजमेंट सिस्टम की कमी का जिक्र किया गया है और कहा गया है कि अदालतों में सुनवाई से पहले बातचीत का कोई प्रावधान नहीं है। साथ ही शिकायत दर्ज कराने और इससे संबंधित दस्तावेज पेश करने की कोई आनलाइन व्यवस्था नहीं है। आनलाइन व्यवस्था के तहत सिर्फ कोर्ट फीस का भुगतान और न्यायालय के आदेश को देखने की सुविधा उपलब्ध है।
• इस कारण विश्व बैंक ने इस श्रेणी में भारत को कोई अंक नहीं दिया है। विश्व बैंक की ओर से मूल्यांकन करने वाले टास्क फोर्स ने यह भी कहा कि सिविल केस के निपटारे के लिए अहम अदालतों में समय सीमा है, लेकिन इसका पालन कभी-कभी ही होता है।
• विश्व बैंक ने न्यायिक मानकों के आधार पर देशों को शून्य से 18 तक अंक दिए। ज्यादा अंक पाने वाले देशों में न्यायिक प्रक्रिया ज्यादा अच्छी मानी जाती है। विश्व बैंक की 2016 की रिपोर्ट में भारत को 18 में से 7.5 अंक मिले थे। 2017 में 18 में से 9 अंक मिले हैं, लेकिन यह समझना होगा कि अदालत की संरचना के मामले में इसे 5 में से 4.5 अंक मिले हैं।
• केस मैनेजमेंट में इसे छह में से 0.5, ऑटोमेशन में चार में से दो और विवाद के वैकल्पिक निदान मामले में तीन में से दो अंक मिले हैं।
4. सरकारी थिंक टैंक नीति आयोग ने जताई उम्मीद : GST से 9% होगी वृद्धि दर
• सरकारी थिंक टैंक नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने मंगलवार को कहा कि अगले महीने से लागू वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से देश को नौ फीसद आर्थिक वृद्धि दर हासिल करने में मदद मिलेगी।
• आजादी के बाद यह देश का सबसे बड़ा कर सुधार है। उन्होंने कहा कि जीएसटी देश की कराधान पण्राली को सरल बनाएगा और कर चोरी से निपटने में मदद करेगा। कांत ने यहां एक कार्यक्र म में कहा, ‘‘जीएसटी 1947 के बाद देश का सबसे बड़ा कर सुधार है।
• जीएसटी से भारत को नौ फीसद आर्थिक वृद्धि हासिल करने में मदद मिलेगी।’’उन्होंने कहा कि जीएसटी का क्रियान्वयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है और यह देश के कराधान ढांचे में बड़ी क्रांति लाएगा। कई विशेषज्ञों ने भी कहा है कि जीएसटी से सकल घरेलू उत्पाद (जीएसटी) में एक से दो फीसद की वृद्धि का अनुमान है और दीर्घकाल में मुद्रास्फीति में दो फीसद से अधिक कमी आएगी।
• कांत ने यह टिप्पणी ऐसे समय की है जब देश की आर्थिक वृद्धि दर मार्च तिमाही में 6.1 फीसद रही और सबसे तीव्र वृद्धि वाली अर्थव्यवस्था के मामले में चीन से पिछड़ गया।
• चीन की आर्थिक वृद्धि दर जनवरी-मार्च तिमाही में 6.9 फीसद रही। हालांकि सालाना आधार पर भारत की आर्थिक वृद्धि दर 2016-17 में 7.1 फीसद रही।
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल नई अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था की तैयारी की समीक्षा की। बैठक में वित्त मंत्री अरूण जेटली, राजस्व सचिव हसमुख अधिया और केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क (सीबीईसी) बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
• नई व्यवस्था से आसान हो जाएगी कराधान पण्राली
• इससे जीडीपी में होगा दो फीसद का इजाफा
• दीर्घावधि में मुद्रास्फीति में आएगी दो फीसद की कमी
• चालू वित्त वर्ष में 7.1 फीसद रही वृद्धि दर
• चौथी तिमाही में घटकर 6.1% रहा है यह आंकड़ादऐसे में क्रांतिकारी कदम साबित होगा जीएसटी
5. एफडीआइ प्रस्तावों को मंजूरी दो माह में
• प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआइ) के प्रस्तावों पर अब जल्द निर्णय होंगे। सरकार ने मंगलवार को कहा कि विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड यानी एफआइपीबी के खत्म होने के बाद मंत्रलयों को आवेदन के 60 दिनों के भीतर एफडीआइ प्रस्तावों पर फैसला करना होगा। किसी भी तरह की अस्वीकृति के लिए औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (डीआइपीपी) की सहमति जरूरी होगी।
• सरकार ने पिछले महीने विदेशी निवेश पर सलाह देने वाली 25 साल पुरानी संस्था एफआइपीबी को खत्म कर दिया। कारण यह है कि वह सिंगल-विंडो क्लियरेंस सिस्टम के तहत तेजी से मंजूरी प्रदान करके अधिक एफडीआइ को आकर्षित करना चाहती है।
• वित्त मंत्रलय ने पत्र भेजकर कहा है कि एफआइपीबी के खत्म होने के बाद संबंधित मंत्रलयों को विशिष्ट सेक्टर में विदेशी निवेश के लिए मंजूरी देने के काम को आवंटित किया गया है। उद्योग मंत्रलय प्रशासनिक मंत्रलय के परामर्श से एफडीआइ प्रस्तावों की प्रोसेसिंग के लिए विस्तृत दिशानिर्देश तैयार करेगा। इन्हें बनाने में व्यवहार में एकरूपता और दृष्टिकोण में समानता को ध्यान में रखा जाएगा।
• पत्र में इस बात का भी जिक्र है कि एफडीआइ प्रस्तावों की जांच के लिए जहां आवश्यक हो वहां स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) में अंतर-मंत्रलीय परामर्श की प्रक्रिया को शामिल किया जाएगा। एफआइपीबी के पास सभी लंबित आवेदन प्रशासनिक मंत्रलय को ट्रांसफर किए जाएंगे।
• एफआइपीबी पोर्टल की निगरानी का काम चार सप्ताह के भीतर आर्थिक मामलों के विभाग (डीईए) से डीआइपीपी को ट्रांसफर किया जाएगा।
• यह सही है कि ज्यादातर क्षेत्रों में एफडीआइ को मंजूरी पर संबंधित मंत्रलय फैसला करेंगे, लेकिन निजी सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े प्रस्तावों पर गृह मंत्रलय निर्णय करेगा। डीईए ऐसी वित्तीय सेवाओं के प्रस्तावों को निपटाएगा जो नियामक के नियंत्रण में नहीं हैं या जहां एक से अधिक नियामक हैं या नियामक के बारे में संदेह है।
• बैंकों में किसी भी एफडीआइ प्रस्ताव को वित्तीय सेवा विभाग मंजूरी देगा। इसके अलावा पूंजीगत सामान या मशीनरी के आयात के लिए आवेदन डीआइपीपी देखेगा।
6. अब अंतरिक्ष में इंसान भेजने की तैयारी करो!
• भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के पूर्व प्रमुख जी. माधवन नायर का कहना है कि अपने सबसे भारी रॉकेट के सफल प्रक्षेपण के बाद अब इसरो को इंसान को अंतरिक्ष में भेजने के अभियान पर, ‘‘सेमी-क्रायोजेनिक इंजन’ के अधिक विकास पर और पुन: प्राप्त एवं प्रयोग की जा सकने वाली प्रक्षेपण पण्राली पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
• नायर ने कहा, ‘‘जीएसएलवी मार्क-3 के कुछ प्रक्षेपण करने चाहिए, ताकि हम अपनी विश्वसनीयता साबित कर सकें और इसके साथ ही हमारे इंसानी मिशन (अंतरिक्ष में इंसान को भेजने) के कार्यक्रम की शुरुआत कर सकें और फिर निश्चित तौर पर सेमी-क्रायोजेनिक परियोजना पर काम कर सकें।’
• नायर ने कहा, ‘‘यदि आप पर्यावरण के अनुकूल रॉकेट चाहते हैं, भविष्य के लिए ज्यादा दक्ष रॉकेट पण्राली चाहते हैं तो इस लिहाज से सेमी-क्रायोजेनिक बेहद अहम है।’ उन्होंने कहा, ‘‘आने वाले दिनों में सेमी-क्रायोजेनिक इंजन को कुछ बूस्टरों की जगह ले लेनी चाहिए।’
• उन्होंने कहा कि जीएसएलवी मार्क-3 चार टन श्रेणी के उपग्रहों को प्रक्षेपित करने में सक्षम है और किफायती है। उन्होंने कहा, ‘‘यह एक अहम मोड़ साबित होना चाहिए, ताकि हम इसे एक बड़े भविष्य की ओर ले जा सकें। मैं कहना चाहूंगा कि पिछले पांच साल में यह इसरो के लिए सबसे अहम उपलब्धि है।’
• कहता है इसरो : इसरो के अधिकारियों के अनुसार, अंतरिक्ष एजेंसी हाल के वर्षो में इंसानों की अंतरिक्ष उड़ान के अभियान के लिए कुछ बेहद अहम प्रौद्योगिकियों पर काम करती रही है। उन्होंने कहा कि सेमी-क्रायोजेनिक प्रोजेक्ट 2000 किलो न्यूटन के सेमी-क्रायोजेनिक इंजन के डिजाइन और विकास से जुड़ा है, जो भविष्य के भारी पेलोड ले जाने में सक्षम प्रक्षेपण यान के लिए है।
• यह इंजन द्रवित ऑक्सीजन और प्रणोदक श्रेणी का केरोसिन इस्तेमाल करता है। ये पर्यावरण के अनुकूल और किफायती प्रणोदक हैं।
7. बैक्टीरिया के खात्मे का खोजा नया तरीका
• भारतीय वैज्ञानिकों ने नैनो-कंपोजिट्स नामक एक गैर-जैविक पदार्थ की मदद से बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण के इलाज का नया तरीका खोजा है, जो एंटी-बायोटिक दवाओं का विकल्प बन सकता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इसकी मदद से दवाओं के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर चुके बैक्टीरिया को भी निशाना बनाया जा सकता है।
• किसी संक्रामक बीमारी के उपचार के लिए आमतौर पर एंटी-बायोटिक दवाओं का उपयोग किया जाता है, पर उपयुक्त तरीके से दवा का उपयोग न होने से बैक्टीरिया में उन दवाओं के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो जाती है।
• बैक्टीरिया के संक्रमण का वैकल्पिक इलाज खोजने में जुटे भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं ने पाया है कि नैनो-कंपोजिट्स के जरिये प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर चुके बैक्टीरिया को भी आसानी से नष्ट किया जा सकता है। नैनो-कंपोजिट्स हाइब्रिड पदार्थ हैं, जो चांदी के सूक्ष्म कणों और ग्रेफीन से बने होते हैं। ये बैक्टीरिया के विकास को रोक देते हैं।
• सामान्यतया दवाओं की अपेक्षा नैनो-कंपोजिट्स बैक्टीरिया की कोशिकाओं के विभिन्न हिस्सों को एक साथ निशाना बनाकर उन्हें मार देते हैं। वहीं, चांदी के सूक्ष्म कण बैक्टीरिया के श्वसन तंत्र और ऊर्जा पैदा करने वाले तंत्र को बाधित कर देते हैं।
• चेन्नई की अन्ना यूनिवर्सिटी, ऑस्ट्रेालिया की क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, कॉमनवेल्थ साइंटिफिक एंड इंडस्टियल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन और यूनिवर्सिटी ऑफ सर्दन ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने मिलकर यह अध्ययन किया है। इसके प्राथमिक नतीजे साइंटिफिक रिपोर्ट्स जर्नल में प्रकाशित किए गए हैं। बैक्टीरिया संक्रमण के उपचार के लिए परंपरागत तौर पर उपयोग होने वाली एंटी-बायोटिक दवा नाइट्रोफ्यूरैंटॉइन की अपेक्षा नैनो-कंपोजिट्स को अधिक प्रभावी पाया गया है।
• हालांकि, इसका परीक्षण अभी लैब में विकसित बैक्टीरिया पर किया गया है, पर वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि नैनो-कंपोजिट्स कई परंपरागत बैक्टीरिया-रोधी दवाओं का विकल्प बन सकते हैं।
• नैनो-कंपोजिट्स के सटीक असर को लेकर अभी भी परीक्षण चल रहे हैं। पूर्व एवं ताजा अध्ययनों में नैनो-कंपोजिट्स के घटकों के व्यवधान तंत्र के बारे में बताया जा चुका है।

दुनिया में एक देश ऐसा है कि जिसका राष्ट्रीय ध्वज न चौकोर है और न ही आयताकार। इसके राष्ट्रीय ध्वज की क्या विशेषतायें हैं

नमस्कार दोस्तो आपका स्वागत है। अगर आपने मेरे blog को follow नही किया है तो जल्दी से करे और जाने रोचक खबरों के बारे में। यह देश नेपाल है।इसक...